बालाघाट: शराब दुकान में नियमों की अनदेखी, विधायक के पहुंचते ही मचा हड़कंप, कोतवाली पुलिस भी पहुंची
बालाघाट शहर के वार्ड नंबर 2 भटेरा चौकी स्थित शराब दुकान में शनिवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे मौके पर पहुंच गईं। रात करीब 8 बजे विधायक के पहुंचते ही शराब दुकान के आसपास शराबियों का जमघट और खुलेआम शराबखोरी का नजारा सामने आया। दुकान के बाहर पानी, डिस्पोजल और चकना उपलब्ध कराकर आहते जैसा माहौल बनाया गया था,