नवाबगंज: कोला गांव में स्थित पेट्रोल टंकी के पास दो बाइकों की टक्कर, कई लोग गंभीर घायल, लखनऊ में चल रहा इलाज
बाराबंकी के जैदपुर थाना क्षेत्र के कोला गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास दो मोटरसाइकिलों की बुधवार देर रात करीब 9 बजे जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में करीब चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों के परिजनों को सूचना दी।