अथमलगोला: करजान स्कूल में गांधी-शास्त्री की जयंती मनाई गई
अथमलगोला प्रखंड के राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, करजान सूर्यपुरा में 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। छात्र-छात्राओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।