संडीला: नगर पालिका सभागार में पांच नामित सभासदों को शपथ दिलाई गई, सांसद, विधायक और चेयरमैन रहे मौजूद
संडीला नगर पालिका सभागार में पांच नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। संयुक्त मजिस्ट्रेट,उपजिलाधिकारी नारायनी भाटिया ने सभी नामित सभासदों को शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में भाजपा कार्यकर्ता शरद कुमार चौरसिया, शिवम सक्सेना, अतुल गुप्ता, अमन बाबू और रुचि अवस्थाना शामिल हैं।