बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के एजाजनगर गौटिया में पति पर रिपोर्ट दर्ज कराने पर महिला को मिली हत्या करने की धमकी, केस हुआ दर्ज
बारादरी के एजाजनगर गौटिया निवासी शाहीन का निकाह 2015 में क्योलडिया निवासी मोहम्मद जफर से हुआ था। निकाह के बाद पति और ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। शाहीन ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पति के द्वारा तीन तलाक दिए जाने के बाद पति के रिश्तेदार तौफीक ने महिला को जान से मारने की धमकी दी।