बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के गोसाई गोटिया की रहने वाली महिला ने पति व उसके साथियों पर लगाया मारपीट का आरोप
बारादरी थाना क्षेत्र के गोसाई गोटिया की रहने वाली महिला ने पति व उसके साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। रोशनी पुत्री धर्म सिंह निवासी गोसाई गोटिया थाना बारादरी की रहने वाली ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह अपने घर आ रही थी।तभी उसके पति ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसे बेरहमी से पीटा है।जिसमें उसे गंभीर चोटे आई हैं।