बिथरी के हाइवे पर शुक्रवार दोपहर अनियंत्रित टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार पिता घायल हो गया, जबकि उसकी दोनों बेटियों की जान चली गई। हादसे के बाद आरोपी चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।