बरेली: मिनी बाईपास स्थित गोदाम में लगी भयंकर आग, लाखों का सामान जलकर राख
मिनी बाईपास स्थित गोदाम में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। लोगों ने आग की लपटे ऊंची-ऊंची उठती देखी तो फौरन पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना की। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों का सामान जलकर राख हो चुका था।