बरेली: हल्द्वानी में हुए बवाल को लेकर बरेली में अलर्ट, जगह-जगह पुलिस-मजिस्ट्रेट तैनात
हल्द्वानी में हुए बवाल को लेकर शुक्रवार को जिले में कानून व शांति व्यवस्था को लेकर सेक्टर जोनल सिस्टम सक्रिय किया गया है। शुक्रवार को सूचना विभाग से जारी हुए पत्र में जिला मजिस्ट्रेट रविन्द्र कुमार ने बताया कि हल्द्वानी की घटना और शुक्रवार की नमाज को लेकर जिले में सेक्टर जोनल सिस्टम क्रियान्वित कर दिया गया है। जगह जगह पुलिस- मजिस्ट्रेट ड्यूटी पर विद्यमान हैं