चान्दन: आरपत्थर के पास भूमि विवाद में पड़ोसी ने महिला के साथ की मारपीट
Chanan, Banka | Apr 17, 2026 आरपत्थर के पास शुक्रवार शाम को भूमि विवाद को लेकर पड़ोसी ने एक महिला के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी लीलमुणि बासकी का इलाज देर शाम करीब आठ बजे कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। घटना को लेकर पीड़िता ने गांव के ही शिबू टुडू पर मारपीट का आरोप लगाया है।