राजनगर प्रखंड अंतर्गत छोटा सिजुलता स्थित काली बाड़ी मंदिर परिसर में एमजीएएस काली पूजा कमेटी के तत्वावधान में 5 दिवसीय शिवमहापुराण कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। आयोजन की शुरुआत रविवार को पारंपरिक विधि-विधान और श्रद्धा-भक्ति के माहौल में निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुई। कलश यात्रा में खोकरो नदी से पवित्र जल भरकर 108 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर आकर्षक शोभायात्रा न