मुरैना नगर: मुरैना: SP बंगले के सामने दो घरों में चोरी, लाखों का सामान गायब, पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की
मुरैना शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार-सोमवार रात दो घरों में चोरी हुई। पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में राकेश गोयल के घर से 1.70 लाख नगद व सामान चोरी हुआ, वहीं गायत्री कॉलोनी में एसपी बंगले के सामने मुरारी यादव के घर से लाखों का माल पार हुआ। दोनों पीड़ितों ने आवेदन दिया,लेकिन आज मंगलवार रात तक FIR दर्ज नहीं हुई, पुलिस जांच की बात कह रही है।