डुमरा: महिला विधेयक गिरने पर एनडीए महिला मोर्चा का हमला, प्रेस कॉन्फ्रेंस में विपक्ष को घेरा
लोकसभा में महिला विधेयक गिर जाने को लेकर एनडीए महिला मोर्चा के तत्वावधान में गोयनका महाविद्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने इस मुद्दे पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।