नानपारा: नवाबगंज क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि का महा आरती के बाद समापन, कल होगा प्रतिमाओं का विसर्जन
नवाबगंज मा दुर्गा दरबार में मंगलवार को शारदीय नवरात्र का समापन हो गया। महा आरती के बाद नवरात्र पर्व का समापन हुआ। बुधवार को दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।मंदिर परिसर में स्थापित रामलीला के मंच पर प्रतिदिन सुबह-शाम माता दुर्गा की आरती की जाती थी। माता के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा