कोंडागांव: कोंडागांव नगर में गोवर्धन पूजा की धूम, महात्मा गांधी वार्ड में भव्य राउत नाचा का आयोजन
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कोंडागांव नगर के महात्मा गांधी वार्ड की संपूर्ण टीम द्वारा दीपावली पर्व के दौरान आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर परंपरागत लोकसंस्कृति ‘राउत नाचा’ का भव्य आयोजन किया गया। सनातन परंपरा और राउत संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर को सहेजने के उद्देश्य से कलाकारों ने राउत नाचा का मनमोहक प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीत लिया।