कोण्डागांव जिले के जनपद पंचायत बड़ेराजपुर विश्रामपुरी के CEO एस.एल.देवांगन का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया।जानकारी अनुसार उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।खांसी और उल्टी की शिकायत पर उन्हें बैलाडीला से रायपुर रेफर किया गया था, किंतु केशकाल के पास ही उन्होंने अंतिम सांस ली।स्व एस.एल. देवांगन की गिनती क्षेत्र के ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियो में होती थी।