कोंडागांव जिले के माकड़ी में मंगलवार को रोड पार कर रही 3 वर्षीय मासूम बच्ची हेतांशी साहू पिता दिनेश साहू को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी।हादसे में मासूम बच्ची घायल हो गए,जिसे उपचार हेतु माकड़ी अस्पताल लेजाया गया,लेकिन बच्ची को अंदरूनी गंभीर चोट आने पर उसे फरसगांव अस्पताल लाया गया,जिसके बाद रात करीब 8 बजे उसे बेहतर उपचार हेतु रायपुर अस्पताल भेजा गया।