कोंडागांव: नारंगी नदी के पास बाईपास मोड़ में ट्रेलर पलटा, बड़ा हादसा टला, रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रहा था लोहे का पोल लदा ट्रेलर
रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रहा एक भारी ट्रेलर वाहन मंगलवार की शाम नारंगी नदी के पास अनियंत्रित होकर बाईंपास मोड़ पर पलट गया। जानकारी के मुताबिक ट्रेलर में भारी मात्रा में NMDC के लिए लोहे के पोल लदे हुए थे। हादसा शाम करीब 4 बजे के आसपास हुआ। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।