सामरी कुसमी: कुसमी पत्रकार संघ का गठन, अमित सिंह (भोलू) को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया
कुसमी सामरी रविवार पत्रकार संघ कुसमी की बैठक स्थानीय इरिगेशन रेस्ट हाउस में संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्र के पत्रकारों ने संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकार हितों की सुरक्षा और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने पर चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से अमित सिंह (भोलू) को अध्यक्ष, परवेज़ आलम को महासचिव, विवेक कश्यप को सचिव तथा अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया।