ब्यौहारी: पारिवारिक विवाद में युवक ने जान दी, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम
देवलौंद में पारिवारिक विवाद से परेशान युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों ने शव रखकर शहडोल-रीवा मार्ग जाम किया और पत्नी पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच शुरू कर आश्वासन देकर जाम खुलवाया।मामले में शनिवार शाम 4 बजे से पुलिस जांच में जुट गई है ।