बुदनी: वार्ड न 13 माना में चाचा को गाली देने से रोकने पर कलयुगी बेटे ने पिता को पीटा, मामला दर्ज
Budni, Sehore | Jul 28, 2025 नगर बुदनी के वार्ड न 13 माना इलाके में अपने चाचा को गाली देने से मना करने की बात कलयुगी बेटे करन को इतनी नागवार गुजरी कि उसने अपने पिता संतोष को गंदी गंदी गालीया देकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दे डाली। पीड़ित पिता के आवेदन पर बुदनी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।