मड़ावरा: गंगचारी में जमीन के विवाद में कुल्हाड़ी और डंडे चलने से दोनों पक्ष के 8 लोग हुए घायल
तहसील मड़ावरा गंगचारी गाँव मे शुक्रवार शनिवार की देर रात जमीन के विवाद में दो पक्षों में कुल्हाड़ी और डण्डे चल गये। जिससे दोनों पक्ष के 8 लोग घायल हो गए। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया। शनिवार को सुवह थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्यवाही की जा रही है।