मुशहरी: निगरानी विभाग ने ₹50 हजार रिश्वत लेते जिला कृषि पदाधिकारी और चालक को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर में विशेष निगरानी इकाई की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये रिश्वत लेते प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी और उनके चालक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सह प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार तथा उनके चालक रामबाबू राय को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। बताया गया है कि एक खाद दुकानदार ने पटना स्