महोबा: महोबा के कबरई ब्लॉक में 8 सूत्रीय मांगों को लेकर पंचायत सहायकों ने किया प्रदर्शन, BDO को सौंपा ज्ञापन
Mahoba, Mahoba | Apr 29, 2026 महोबा के विकासखण्ड कबरई के पंचायत सहायकों ने खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और 8 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा।पंचायत सहायकों ने बकाया मानदेय, एंड्रॉयड मोबाइल, Wi-Fi, प्रिंटर व कूलर की व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताई। ज्ञापन देने वालों में ज्योति मौर्य, संगीता, अंजू, कल्पना, दीप्ति, नीरज, अंजना, धीरेन्द्र सहित ब्लॉक के सभी पंचायत सहायक शामिल रहे।