विजयराघवगढ़: ग्राम गुडेहा के महानदी घाट पर रेत का अवैध उत्खनन, विजयराघवगढ़ पुलिस ने चार ट्रैक्टर ज़ब्त किए
विजयराघवगढ थाना क्षेत्र के ग्राम गुडेहा के महानदी में रेत का अवैध उत्खनन चल रहा था मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी रितेश शर्मा के नेतृत्व में छापामार कार्रवाई की गई इस दौरान बिना अनुमति रेत का उत्खनन चल रहा था, चार ट्रैक्टरों को पुलिस ने जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया है वहीं पुलिस की कार्रवाई इस कार्यवाई से हडकंप मचा है।