नूह: सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु कैंप में 453 आवेदन प्रोसेस, 66 लाभार्थियों को लाभ
फिरोजपुर झिरका और खंड इंडरी में सेवा सेतु कैंपों में 647 आवेदन प्राप्त, 453 को प्रोसेस किया गया। विभिन्न विभागों ने योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया और 159 से अधिक शिकायतों का समाधान किया। जिला परिषद चेयरमैन जान मोहम्मद ने कहा कि ये कैंप लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ एक जगह पर देते हैं।