गोह: देवकुण्ड थाना परिसर में मोहर्रम पर्व के संबंध में शांति समिति की बैठक आयोजित
Goh, Aurangabad | Jun 19, 2026 शुक्रवार की शाम करीब 3 बजे मोहर्रम पर्व को लेकर देवकुंड थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने किया। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने का अपील किया। थानाध्यक्ष ने कहा कि जुलूस और ताजिया निकालने के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।