हरसूद: डाक सहायक का सीआरपीएफ में चयन होने पर डाक विभाग के कर्मचारियों ने दी विदाई
Harsud, Khandwa | Aug 23, 2026 उप डाकघर हरसूद में डाक सहायक के पद पर कार्यरत चेतन कुमार मीणा का चयन सीआरपीएफ में हो गया है। यूपीएससी सीआरपीएफ परीक्षा 2024 में चेतन कुमार मीणा का चयन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में हुआ है। चेतन मीना को विदाई देने के लिए रविवार दोपहर 12:30 बजे के लगभग डाक विभाग हरसूद शाखा द्वारा श्री लीला होटल एवं रिसोर्ट में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।