बक्सर: केंद्र और राज्य दोनों में बीजेपी, फिर बिहार बंद का ऐलान कर किससे सवाल करेगी - सदर विधायक
Buxar, Buxar | Sep 3, 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर किए गए अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में एनडीए द्वारा बुलाए गए बिहार बंद को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने मिडिया से बात करते हुए सवाल उठाया कि जब BJP केंद्र और राज्य दोनों ही सरकारों में है, तो बंद का ऐलान कर वे आखिर सवाल किससे कर रहे हैं? उन्होने विरोधियों पर हमला किया।