बक्सर: वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर 100 पेटी विदेशी शराब से भरी पिकअप जब्त, चालक और तस्कर फरार
Buxar, Buxar | Sep 3, 2025 वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की। जांच के दौरान एक संदिग्ध बोलेरो पिकअप की तलाशी ली गई। तलाशी में गाड़ी से 100 पेटी विदेशी शराब बरामद हुई। हालांकि चालक व तस्कर भागने में सफल रहे। वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर वाहन जांच की जा रही थी। तभी एक पिकअप खड़ी दिखाई दी। जिसे जांच की गई तो उसपर महंगे विदेशी शराब लदा था।