शाहजहांपुर: 24 जुलाई को शाहजहांपुर आएंगे कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे, जानकारी दी एफसीआई के डायरेक्टर प्रदीप तिवारी ने
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे 24 जुलाई को शाहजहांपुर दौरे पर रहेंगे। शनिवार देर शाम एफसीआई के डायरेक्टर प्रदीप तिवारी ने प्रेस वार्ता में बताया कि मंत्री दोपहर एक बजे पुवायां के कैंब्रिज कॉन्वेंट में आयोजित आशीर्वाद सम्मेलन को संबोधित करेंगे।