पिछोर: नगर पिछोर में विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वितीय चरण कार्यक्रम आयोजन के दौरान पिछोर विधायक प्रीतम लोधी जी हुए शामिल।
पिछोर नगर के बस स्टैंड पर आज विकसित भारत संकल्प यात्रा का द्वितीय चरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में अवगत कराया, और लाभांवित हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरण किए गए। लाभांवित हितग्राहियों से संवाद भी किया। विधायक जी ने कहा पिछोर को जिला बनाने की बात से मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी को अवगत कराऊंगा।