पिछोर: शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय के गेट पर प्राचार्य के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शुरू किया अनिश्चितकालीन प्रदर्शन
शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय पिछोर में प्राचार्य डॉक्टर एसएस गौतम के द्वारा की जा रही अनियमितताओं के विरोध में ABVP ने धरना प्रदर्शन किया। ABVP ने प्राचार्य पर छात्र निधि का दुरुपयोग खरीद-फरोख्त में गड़बड़ी, महाविद्यालय प्राचार्य का प्रतिदिन मुख्यालय छोड़ अपने गृह निवास जाने का आरोप लगाया है। इसके अलावा महाविद्यालय में छात्रों को आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर ABVP ने धरना प्रदर्शन किया।