पिछोर: ग्राम राजपुर में सभी राशन हितग्राहियों ने कम राशन मिलने पर राशन लेने से किया इंकार, सेल्समैन पर लगाए गंभीर आरोप
शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा अंतर्गत ग्राम राजपुर में गरीबों का हक मारा जा रहा है। ऐसा आरोप राशन हितग्राहियों ने लगाया है। लोगों ने कहा कि एक सदस्य पर 5 किलो राशन मिलता है लेकिन सेल्समैन द्वारा कम राशन दिया जा रहा है। वहीं, बीते माह भी सेल्समैन द्वारा कम राशन दिया गया था।