Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Bhopal
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket

पुरोला विधानसभा के मोरी क्षेत्र में FDR पद्धति से बन रही सड़क को लेकर सियासत तेज हो गई है। एक ओर भाजपा नेता इस तकनीक और सड़क निर्माण की सराहना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मोरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल रांगड़,ने निर्माणाधीन सड़क पर दिखाई दे रहे गड्ढों का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। इस मुद्दे पर आपकी क्या राय है? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर बताएं। #Purola #Mori #Uttarkashi #FDR #FDRRoad #RoadConstruction #RoadQuality #AnilRana #Congress #BJP #Uttarakhand #PahadNews #GroundReport #Development #Infrastructure #Politics #ViralVideo #PublicIssue #PurvanchalNews #UttarakhandNews

Puraula, Uttarkashi | Jul 7, 2026

MORE NEWS

दीपक बिजल्वाण और ग्रामीणों की पहल रंग लाई, दुर्बिल पुल निर्माण का जिम्मा अब PMGSY को 
उत्तरकाशी। राना बनास–दुर्बिल मोटर मार्ग पर प्रस्तावित 36 मीटर स्पान स्टील गार्डर पुल के निर्माण को लेकर क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। शासन ने पुल निर्माण का कार्य ब्रिडकुल से हटाकर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) को सौंप दिया है।
आदेश के अनुसार, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (फेज-17) के अंतर्गत स्वीकृत इस पुल का निर्माण पहले ब्रिडकुल के माध्यम से होना था। लंबे समय तक कार्य शुरू नहीं होने के कारण अब इसका निर्माण कार्य PMGSY के सिंचाई खंड, पुरोला को हस्तांतरित कर दिया गया है। संबंधित अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर पुल का विधिवत हस्तांतरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
इस निर्णय के बाद दुर्बिल और आसपास के ग्रामीणों में खुशी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल बनने से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि अब निर्माण कार्य जल्द शुरू होकर निर्धारित समय में पूरा होगा।
#उत्तरकाशी #दुर्बिल #PMGSY #ब्रिडकुल #पुलनिर्माण #रानाबनास #ग्रामीणविकास #उत्तराखंड #पुरोला #इन्फ्रास्ट्रक्चर #जनहित #विकासकार्य #Uttarkashi #UttarakhandNews #BridgeConstruction

दीपक बिजल्वाण और ग्रामीणों की पहल रंग लाई, दुर्बिल पुल निर्माण का जिम्मा अब PMGSY को उत्तरकाशी। राना बनास–दुर्बिल मोटर मार्ग पर प्रस्तावित 36 मीटर स्पान स्टील गार्डर पुल के निर्माण को लेकर क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। शासन ने पुल निर्माण का कार्य ब्रिडकुल से हटाकर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) को सौंप दिया है। आदेश के अनुसार, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (फेज-17) के अंतर्गत स्वीकृत इस पुल का निर्माण पहले ब्रिडकुल के माध्यम से होना था। लंबे समय तक कार्य शुरू नहीं होने के कारण अब इसका निर्माण कार्य PMGSY के सिंचाई खंड, पुरोला को हस्तांतरित कर दिया गया है। संबंधित अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर पुल का विधिवत हस्तांतरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस निर्णय के बाद दुर्बिल और आसपास के ग्रामीणों में खुशी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल बनने से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि अब निर्माण कार्य जल्द शुरू होकर निर्धारित समय में पूरा होगा। #उत्तरकाशी #दुर्बिल #PMGSY #ब्रिडकुल #पुलनिर्माण #रानाबनास #ग्रामीणविकास #उत्तराखंड #पुरोला #इन्फ्रास्ट्रक्चर #जनहित #विकासकार्य #Uttarkashi #UttarakhandNews #BridgeConstruction

Puraula, Uttarkashi | Aug 4, 2026

उत्तराखंड के पुरोला विधानसभा के बनाल क्षेत्र का विकास पीठ में लाद कर युवक पहुंचा पुरोला। DM Uttarkashi Uttarkashi Police Uttarakhand

उत्तराखंड के पुरोला विधानसभा के बनाल क्षेत्र का विकास पीठ में लाद कर युवक पहुंचा पुरोला। DM Uttarkashi Uttarkashi Police Uttarakhand

Puraula, Uttarkashi | Aug 4, 2026

यमुनोत्री हाईवे के पालीगाड़ में होटल में गैस सिलेंडर से लगी आग, बड़ा हादसा टला. 
बड़कोट/उत्तरकाशी। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पालीगाड़ स्थित अनेश राणा के होटल में मंगलवार को गैस सिलेंडर में आग लगने की घटना सामने आई। आग लगने से होटल में नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार, घटना के समय होटल में मौजूद यात्रियों और होटल स्वामी को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी पाली के पूर्व ग्राम प्रधान प्रमोद राणा ने दी। फिलहाल सभी लोग सुरक्षित हैं।

यमुनोत्री हाईवे के पालीगाड़ में होटल में गैस सिलेंडर से लगी आग, बड़ा हादसा टला. बड़कोट/उत्तरकाशी। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पालीगाड़ स्थित अनेश राणा के होटल में मंगलवार को गैस सिलेंडर में आग लगने की घटना सामने आई। आग लगने से होटल में नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, घटना के समय होटल में मौजूद यात्रियों और होटल स्वामी को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी पाली के पूर्व ग्राम प्रधान प्रमोद राणा ने दी। फिलहाल सभी लोग सुरक्षित हैं।

Puraula, Uttarkashi | Aug 4, 2026

सेवा गांव में फिर करंट का कहर, एक खच्चर की मौत, विभाग पर लापरवाही के आरोप ...
मोरी/उत्तरकाशी। मोरी विकासखंड के सेवा गांव में विद्युत विभाग की कथित लापरवाही एक बार फिर भारी पड़ गई। सोमवार को गांव में बिजली के पोल से करंट फैलने की चपेट में आने से एक खच्चर की मौत हो गई, जबकि दूसरा खच्चर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान खच्चरों के मालिक देशराज पुत्र कुंवर सिंह (लगभग 40 वर्ष) भी करंट की चपेट में आने से झुलस गए। घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले 6 जुलाई को भी इसी स्थान पर करंट फैलने से दीवान चंद पुत्र बिहारी लाल का खच्चर मर गया था और वह स्वयं भी झुलस गए थे। उस समय घटना की सूचना तत्काल विद्युत विभाग को दी गई थी। आरोप है कि विभाग ने मौके पर पहुंचकर कोई स्थायी समाधान नहीं किया, जिसके कारण सोमवार को फिर उसी स्थान पर हादसा हो गया।
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी और कर्मचारी न तो फोन उठाते हैं और न ही समय पर मौके पर पहुंचकर खराबी दूर करते हैं। उनका कहना है कि विभाग की लापरवाही का खामियाजा गरीब और मेहनतकश परिवारों को बार-बार जान-माल के नुकसान के रूप में भुगतना पड़ रहा है।
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। दीवान चंद, देशराज, चंद्रवीर, जिंजाराम, पटवारी, सोबेन्द्र, विनोद सहित अन्य ग्रामीणों ने मांग की है कि पीड़ित परिवारों को शीघ्र उचित मुआवजा दिया जाए तथा संबंधित विद्युत लाइन और पोल की तकनीकी खामियों को तत्काल दूर किया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे विद्युत विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर विभागीय कार्यालय में तालाबंदी भी करेंगे।
ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब एक ही स्थान पर दो बार करंट से हादसा हो चुका है, तब भी विभाग ने कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया? उनका कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान किया गया होता तो यह दूसरा हादसा टाला जा सकता था।
विद्युत विभाग का पक्ष
इस मामले में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही संबंधित जेई और एसडीओ को तत्काल मौके पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन ग्रामीणों के मवेशियों को नुकसान हुआ है, उन्हें विभागीय नियमों के अनुसार उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही विद्युत लाइन में आई तकनीकी खामियों की जांच कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
#उत्तरकाशी #मोरी #सेवागांव #विद्युतविभाग #करंटहादसा #खच्चरकीमौत #उत्तराखंड #ग्रामीणआक्रोश #मुआवजाकीमांग #BreakingNews #Uttarkashi #Mori #UttarakhandNews #ElectricityDepartment #ViralNews

सेवा गांव में फिर करंट का कहर, एक खच्चर की मौत, विभाग पर लापरवाही के आरोप ... मोरी/उत्तरकाशी। मोरी विकासखंड के सेवा गांव में विद्युत विभाग की कथित लापरवाही एक बार फिर भारी पड़ गई। सोमवार को गांव में बिजली के पोल से करंट फैलने की चपेट में आने से एक खच्चर की मौत हो गई, जबकि दूसरा खच्चर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान खच्चरों के मालिक देशराज पुत्र कुंवर सिंह (लगभग 40 वर्ष) भी करंट की चपेट में आने से झुलस गए। घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले 6 जुलाई को भी इसी स्थान पर करंट फैलने से दीवान चंद पुत्र बिहारी लाल का खच्चर मर गया था और वह स्वयं भी झुलस गए थे। उस समय घटना की सूचना तत्काल विद्युत विभाग को दी गई थी। आरोप है कि विभाग ने मौके पर पहुंचकर कोई स्थायी समाधान नहीं किया, जिसके कारण सोमवार को फिर उसी स्थान पर हादसा हो गया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी और कर्मचारी न तो फोन उठाते हैं और न ही समय पर मौके पर पहुंचकर खराबी दूर करते हैं। उनका कहना है कि विभाग की लापरवाही का खामियाजा गरीब और मेहनतकश परिवारों को बार-बार जान-माल के नुकसान के रूप में भुगतना पड़ रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। दीवान चंद, देशराज, चंद्रवीर, जिंजाराम, पटवारी, सोबेन्द्र, विनोद सहित अन्य ग्रामीणों ने मांग की है कि पीड़ित परिवारों को शीघ्र उचित मुआवजा दिया जाए तथा संबंधित विद्युत लाइन और पोल की तकनीकी खामियों को तत्काल दूर किया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे विद्युत विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर विभागीय कार्यालय में तालाबंदी भी करेंगे। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब एक ही स्थान पर दो बार करंट से हादसा हो चुका है, तब भी विभाग ने कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया? उनका कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान किया गया होता तो यह दूसरा हादसा टाला जा सकता था। विद्युत विभाग का पक्ष इस मामले में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही संबंधित जेई और एसडीओ को तत्काल मौके पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन ग्रामीणों के मवेशियों को नुकसान हुआ है, उन्हें विभागीय नियमों के अनुसार उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही विद्युत लाइन में आई तकनीकी खामियों की जांच कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। #उत्तरकाशी #मोरी #सेवागांव #विद्युतविभाग #करंटहादसा #खच्चरकीमौत #उत्तराखंड #ग्रामीणआक्रोश #मुआवजाकीमांग #BreakingNews #Uttarkashi #Mori #UttarakhandNews #ElectricityDepartment #ViralNews

Puraula, Uttarkashi | Aug 4, 2026

पुरोला सिंचाई विभाग में कथित अनियमितताओं पर आमरण अनशन समाप्त, जांच के आश्वासन के बाद माने सामाजिक कार्यकर्ता तर्पण भंडारी
पुरोला सिंचाई विभाग में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के विरोध में सामाजिक कार्यकर्ता तर्पण (टीपीएस) भंडारी द्वारा शुरू किया गया बेमियादी आमरण अनशन प्रशासन के साथ सकारात्मक वार्ता के बाद समाप्त हो गया। सोमवार से सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर में अनशन पर बैठे भंडारी ने विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए विभिन्न मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी।
अनशन के दौरान तर्पण भंडारी ने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग में निर्माण कार्यों के लिए निविदाएं पारदर्शी तरीके से आमंत्रित नहीं की जातीं। उन्होंने टेंडर प्रक्रिया में कथित धांधली, कुछ चुनिंदा ठेकेदारों को बैकडोर से कार्य आवंटित किए जाने तथा विभाग में वर्षों से एक ही स्थान पर जमे अधिकारियों और कर्मचारियों को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि जब तक इन मामलों में ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी पुरोला मुकेश रमोला ने अनशन स्थल पर पहुंचकर तर्पण भंडारी से वार्ता की। वार्ता के दौरान एसडीएम ने कथित अनियमितताओं की जांच के लिए जांच टीम गठित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी भी स्तर पर अनियमितता या लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन के आश्वासन के बाद तर्पण भंडारी ने अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया।
इस संबंध में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता पन्नीलाल ने भी कहा कि लगाए गए आरोपों की जांच कराई जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अब इस पूरे मामले में प्रशासन और सिंचाई विभाग की आगामी कार्रवाई पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आरोपों की सत्यता और आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।
#पुरोला #उत्तरकाशी #सिंचाईविभाग #तर्पणभंडारी #TPSBhandari #आमरणअनशन #भ्रष्टाचार #जांच #SDMपुरोला #मुकेशरमोला #उत्तराखंड #Uttarkashi #Purrola #UttarakhandNews #BreakingNews #LocalNews

पुरोला सिंचाई विभाग में कथित अनियमितताओं पर आमरण अनशन समाप्त, जांच के आश्वासन के बाद माने सामाजिक कार्यकर्ता तर्पण भंडारी पुरोला सिंचाई विभाग में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के विरोध में सामाजिक कार्यकर्ता तर्पण (टीपीएस) भंडारी द्वारा शुरू किया गया बेमियादी आमरण अनशन प्रशासन के साथ सकारात्मक वार्ता के बाद समाप्त हो गया। सोमवार से सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर में अनशन पर बैठे भंडारी ने विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए विभिन्न मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। अनशन के दौरान तर्पण भंडारी ने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग में निर्माण कार्यों के लिए निविदाएं पारदर्शी तरीके से आमंत्रित नहीं की जातीं। उन्होंने टेंडर प्रक्रिया में कथित धांधली, कुछ चुनिंदा ठेकेदारों को बैकडोर से कार्य आवंटित किए जाने तथा विभाग में वर्षों से एक ही स्थान पर जमे अधिकारियों और कर्मचारियों को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि जब तक इन मामलों में ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी पुरोला मुकेश रमोला ने अनशन स्थल पर पहुंचकर तर्पण भंडारी से वार्ता की। वार्ता के दौरान एसडीएम ने कथित अनियमितताओं की जांच के लिए जांच टीम गठित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी भी स्तर पर अनियमितता या लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के आश्वासन के बाद तर्पण भंडारी ने अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया। इस संबंध में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता पन्नीलाल ने भी कहा कि लगाए गए आरोपों की जांच कराई जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब इस पूरे मामले में प्रशासन और सिंचाई विभाग की आगामी कार्रवाई पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आरोपों की सत्यता और आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी। #पुरोला #उत्तरकाशी #सिंचाईविभाग #तर्पणभंडारी #TPSBhandari #आमरणअनशन #भ्रष्टाचार #जांच #SDMपुरोला #मुकेशरमोला #उत्तराखंड #Uttarkashi #Purrola #UttarakhandNews #BreakingNews #LocalNews

Puraula, Uttarkashi | Aug 4, 2026