रामपुर: सनेया गांव के पास एक बाइक सवार ने दूसरे बाइक सवार को मारी टक्कर, 2 लोग हुए घायल
Rampur, Rampur | Sep 22, 2024 थाना भोट क्षेत्र के सनेया गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने एक दूसरे बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में लाया गया है,जहां पर दोनों का उपचार चल रहा है। दोनों के गंभीर चोट लगी है। जिनका उपचार जारी है । उधर अज्ञात बाइक सवार युवक घटना को अंजाम देकर घटना स्थल से फरार हो गया है।