रामपुर: सिविल लाइन क्षेत्र में कोसी पुल के पास पिकअप की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति हुए घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Sep 22, 2024 थाना मूंढापांडे क्षेत्र के ग्राम सहरिया प्लाट निवासी प्रदीप अपनी पत्नी उषा देवी को मोटरसाइकिल पर रामपुर से दवाई दिलाकर घर लौट रहे थे। सिविल लाइन क्षेत्र के कोसी पुल के निकट पिकअप ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में दोनों पति पत्नी घायल हो गए। घायलो को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।