रामपुर: जीआरपी रामपुर ने रेलवे ट्रैक पर विद्युत पोल रखने वाले 2 लोगों को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने दोनों को भेजा जेल
Rampur, Rampur | Sep 22, 2024 जीआरपी ने रेलवे ट्रैक पर विद्युत पोल रखने वाले उन दो लोगों को गिरफ्तार करके आज कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी जीआरपी ने बताया कि पिछले दिनों रात्रि में इन्हीं दो लोगों ने विद्युत पोल को रेलवे ट्रैक पर रख दिया था उसे चुरा कर ले जा रहे थे कि अचानक ट्रेन की जैसे ही लाइट इन्होंने देखी यह छोड़कर भाग गए, दोनों पर कार्रवाई की गई है