रामपुर: पुलिस लाइन सभागार में सैनिक सम्मेलन का किया गया आयोजन, पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र रहे मौजूद
Rampur, Rampur | Sep 22, 2024 रामपुर पुलिस लाइन स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र की मौजूदगी में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर उनके उचित एवं शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया । सम्मेलन के दौरान महिला आरक्षीगण को बीट कार्यप्रणाली सम्बन्धित आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये ।