अजमेर: अजमेर में रेलवे कर्मचारी की पत्नी ने किया सुसाइड, पति पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप, कुछ दिन पहले पीहर से लाया था
Ajmer, Ajmer | Jan 1, 2026 गुरुवार को दोपहर 3 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार अजमेर में रेलवे कर्मचारी की पत्नी ने सुसाइड कर लिया। महिला के कॉन्स्टेबल भाई ने अपने जीजा पर बहन से मारपीट और सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। कॉन्स्टेबल भाई की शिकायत पर अलवर गेट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।