बिदुपुर: बिदुपुर के ताजपुर खरिका का गांव में एसटीएफ के प्रथम शहीद जवान रघुवंश कुमार का प्रतिमा का किया गया अनावरण
बिदुपुर के ताजपुर खरिका गांव निवासी बिहार एसटीएफ के प्रथम शहीद जवान रघुवंश कुमार के प्रतिमा का अनावरण खरिका का गांव शिव मंदिर के निकट किया गया। इस मौके पर स्थानीय ग्रामीण एवं बुद्धिजीवी लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि शहीद रघुवंश कुमार बिहार पुलिस सेवा में 1999 में योगदान दिए थे।