गिरिडीह: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने सिरसिया प्रखंड कार्यालय में ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के द्वारा सिरसिया प्रखंड कार्यालय स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का शनिवार को 4 बजे मासिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने ईवीएम वेयर हाउस की विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की। ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।उपायुक्त ने सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रखरखाव का जायजा लिया।