गिरिडीह: पचम्बा उप डाकघर के नए भवन का उद्घाटन, डाक अधीक्षक ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया
पचम्बा उप डाकघर के नए भवन का शनिवार को 1 बजे उद्घाटन किया गया। डाक अधिक्षक संजय कुमार संगम ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर गिरिडीह की अप नगरी पचम्बा में उप डाकघर पचम्बा के नये भवन का आज उद्घाटन कर उसे जनता को समर्पित किया।वहीं उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए डाक अधीक्षक ने कहा कि डाकघर अपने ग्राहकों को बेहतर और सुविधाजनक सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है।