गिरिडीह: नीट परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीसी ऑफिस सभागार में उपायुक्त ने प्रेस वार्ता की
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी नई दिल्ली के द्वारा रविवार को आयोजित नीट परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीसी ऑफिस सभागार में शनिवार को 5 बजे उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान जिला उपायुक्त ने बताया कि नीट परीक्षा के लिए गिरिडीह जिले में कुल 3 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।