गिरिडीह: गिरिडीह स्टेडियम में जिला स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आगाज
गिरिडीह जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वाधान में शनिवार को 11 बजे जिल स्तरीय दो दिवसीय 22वां वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज गिरिडीह स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता में जिले के 15 स्कूल व क्लबों के लगभग 700 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। पहले दिन विभिन्न प्रकार की दौड़, लॉंग जंप, हाई जंप, शॉटपुट समेत अन्य खेल में खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई।