डिंडौरी: मां नर्मदा डैम घाट में बच्चे जान जोखिम में डालकर नहा रहे ,मछुआरा जाल लगाकर मछली मारने का कर रहा काम, हो सकता बड़ा हादसा
जिला मुख्यालय डिंडौरी के मां नर्मदा डैम घाट मे मंगलवार सुबह 5:30 बजे मछुआरा जाल लगाकर मछली मारने का काम कर रहा और बच्चे जान जोखिम में डालकर नहा रहे जिससे कभी भी बडा हादसा हो सकता है । दरअसल कलेक्टर ने 16 जून से 15 अगस्त तक मछली मारने बेचने और परिवहन पर प्रतिबंध लगाया था जिसके बावजूद मछली मारने का काम किया जा रहा है। और बच्चे जान जोखिम में डालकर नहा रहे है ।