बरडीहा: खेत में खाद डालने गए युवक को सांप ने डसा, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Bardiha, Garhwa | Sep 12, 2026 गढ़वा जिले के बरडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्हुआ गांव निवासी रामरति यादव के पुत्र कृष्णा यादव को शनिवार की शाम को सांप ने डस लिया। कृष्णा यादव शनिवार को अपने घर से पास के धान के खेत में खाद डालने गया हुआ था। इसी दौरान खेत में सांप ने उसके दाहिने पैर में डस लिया।