नौतन: बिहार में जातीय जनगणना के विरोध में कोईरी समाज एकजुट, पूर्व मंत्री ने नौतन में बैठक कर किया जागरूक
बिहार में नीतीश सरकार ने जातीय जनगणना के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति की है जबकि बिहार में कोईरी समाज की जनसंख्या 12% है लेकिन कर्मचारियों की मिली भगत से इसे घटकर चार प्रतिशत तक दिया है इसको लेकर समाज के लोगों को जागरूक होने की जरूरत है ताकि कोईरी समाज की हक और हिस्सेदारी समाज के लोगों को मिल सके उक्त बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने रविवार के 3:00 बजे कही।