महरौनी: खितवास में घर के ऊपर से निकली एचटी लाइन हटाने की मांग को लेकर पीड़ित ने उच्चाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया
ग्राम खितवास निवासी ग्रामीण में जानकारी देते हुए बताया कि उसके घर के ऊपर से बिजली की हाई टेंशन लाइन निकली हुई है।उक्त लाइन बीते लगभग एक सप्ताह पूर्व टूटकर उसके घर पर गिर गई थी।उक्त घटना के दौरान कोई व्यक्ति करंट की चपेट में नहीं आया अन्यथा किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से बिजली की लाइन को हटवाने की मांग की है।