चंदेरी: थाना और 4 चौकियों के सामने से बेखौफ गुजर रहीं ओवरलोड सामान से लदी बसें
चंदेरी में लंबी दूरी की लग्जरी बसों में यात्रियों से ज्यादा व्यापारिक सामान ढोया जा रहा है। बसों की छत से लेकर डिग्गी तक सामान भरा जा रहा है, जबकि छत पर दो से तीन फीट ऊंचाई तक सामान लादकर तिरपाल से ढक दिया जाता है। झांसी, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित कई शहरों के लिए चलने वाली इन बसों से हादसों का खतरा बना हुआ है।